कॉपी लिंकअमरनाथ की पवित्र गुफा में बने बर्फ का शिवलिंग के पहले दर्शन सुरक्षा में तैनात जवानों ने किए।अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि 6 से 7 फीट का शिवलिंग अपना आकार ले चुका है।
इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने सबसे पहले शिवलिंग के दर्शन भी किए। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगी।
अमरनाथ गुफा हिमालय की पीर पंजाल माउंट रेंज में अमरनाथ पर्वत पर स्थित है। यहां टेम्परेचर माइनस में है। 12 फीट तक बर्फबारी हो रही हैअमरनाथ रूट की सुरक्षा में CISF, BSF और CRPF के जवानों को तैनात किया जाता है। सुरक्षा बल इस इलाके में समय-समय पर पेट्रोलिंग करते रहते हैं।रास्ते में अब भी 12 फीट तक बर्फ जमी
इस साल सभी संवेदनशील हिस्सों और आपदा की आशंका वाले स्थानों को तीर्थयात्रियों के लिए ‘नो-एंट्री जोन’ घोषित किया गया है। बालटाल और नुनवान रास्तों के दोनों ट्रैक को चौड़ा किया गया है। पुलों को भी बेहतर बनाया गया है। बादल फटने और अचानक बाढ़ की घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील जगहों पर कैंप नहीं लगाए जाएंगे।
----------------------------------------------------
चारधाम यात्रा में 25 दिनों में 40 श्रद्धालुओं की मौत:केदारनाथ में सबसे ज्यादा 22 की जान गई; बद्रीनाथ में 7, गंगोत्री-यमुनोत्री में भी बढ़ा आंकड़ा
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार रिकॉर्ड बना रही है। 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा में 13 मई तक 12 लाख 64 हजार 217 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। लेकिन दूसरी ओर यात्रा के दौरान मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…